ऊखीमठ। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से ग्राम पंचायत मक्कूमठ में 17 जून से 30 जून तक 14 दिवसीय बांस एवं केन शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आरसेटी के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को बांस और केन से उपयोगी उत्पाद तैयार करने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आरसेटी कार्यालय में संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद