बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने निकाली शौर्य दिवस जागरण यात्रा
गोपेश्वर। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को नगर में शौर्य दिवस जागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा पोखरी बैंड से मुख्य बाजार होते हुए गोपीनाथ मंदिर परिसर तक पहुंची। इस दौरान नगर के मुख्य तिराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालिसा पाठ किया। दुर्गा वाहिनी की महिलाओं के द्वारा कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक रवि झिंक्वाण, नगर संयोजक देव गौड़, जिला सह संयोजक बलवीर रावत, नगर सह संयोजक जीतेंद्र नेगी, विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, प्रांत संत संपर्क प्रमुख पवन राठौर, जिला सह मंत्री सौरव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष तुलसी भट्ट, जिला संयोजिका पूजा राणा, दशोली ब्लॉक अध्यक्ष सुशील डिमरी, शिवांस सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद