फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 12 फरवरी से शुरू होगा बड़मा महोत्सव

Tue, 07 Jan 2025 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के बड़मा-दिग्धार में आगामी 12 फरवरी से तीन दिवसीय बड़मा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल संचालन को लेकर मेला समिति के अध्यक्ष विशम्बर सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि निकाय चुनाव आचार संहिता के कारण मेले का आयोजन 12 फरवरी से होगा। मेला समिति ने थाती-दिगधार में वैटनरी महाविद्यालय की घोषणा का स्वागत करते हुए जल्द निर्माण शुरू करने की मांग की। इस मौके पर सचिव प्रदीप रावत, सुनील मैठाणी, मनोज रौथाण, राशिसं अध्यक्ष आलोक रौथाण, सुकदेव रावत, संजय रावत, उमादत्त सेमवाल, सुधीर रौथाण, त्रिलोक रावत और कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें