रुद्रप्रयाग। जिले में बालिकाओं के समग्र विकास, सशक्तीकरण और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल पर एक अगस्त से प्रोजेक्ट स्नेह शुरू किया गया है। इसके तहत बालिकाओं को कॅरिअर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं, किशोरावस्था स्वास्थ्य एवं पोषण, बाल विवाह के दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल अधिकार तथा जीवन कौशल और व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा और काउंसलिंग भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने इसके लिए जिला स्तरीय समितियां गठित की हैं। आठ सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज पौंठी, 11 को जीआईसी बुड्ना, 18 को जीआईसी घंघासू बांगर और 29 सितंबर को जीआईसी कैलाशबांगर में सुबह 10 बजे कार्यक्रम होंगे। समितियों में स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, बाल विकास, जिला विकास और महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारी शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम के तहत अधिकारी बालिकाओं की समस्याओं को सुनकर समाधान करेंगे। संवाद