फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: थाना गुप्तकाशी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Wed, 29 Oct 2025 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर थाना गुप्तकाशी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जीआईसी के छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष रणजीत खनेड़ा ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायतों का निस्तारण, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराधों से बचाव, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय, नशे के दुष्प्रभावों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, 112 आदि के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें