फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अस्पताल में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

Mon, 02 Nov 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राज्य स्थापना पर्व के तहत स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग और राजकीय नर्सिंग कॉलेज की ओर से जिला अस्पताल गोपेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं मातृ स्वास्थ्य, गैर संचारी रोगों और किशोर स्वास्थ्य के प्रति मरीजों व तीमारदारों को जागरूक किया गया। नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं और ओपीडी में पहुंचे रोगियों को पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और माहवारी संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी गीता नेगी, किशोर काउंसलर रेखा, विक्रम सिंह, अस्पताल प्रबंधक रणजीत सिंह और नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें