फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मयाली-जखोली मार्ग से उखड़ा डामर

Thu, 14 May 2026 03:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। मयाली-जखोली मोटर मार्ग पर बीते वर्ष अक्तूबर माह में बिछाया गया डामर एक साल भी नहीं टिका। स्थिति यह है कि अब यहां से डामर उखड़ने लगा है और मार्ग पर गड्ढे हो चुके हैं। ऐसे में तहसील, ब्लाॅक मुख्यालय और अस्पताल जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान मयाली रजनी देवी, राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र दत्त सकलानी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख नागेंद्र सिंह पंवार व श्री वासुदेव टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में बेलदारों की नियुक्ति से सड़कों का रखरखाव किया जाता था। नई भर्ती न होने और ठेका श्रमिकों की व्यवस्था बंद होने से स्थिति बदल गई है। पूर्व प्रधान हरीश सिंह पुंडीर व अन्य ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र सड़क सुधारने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें