फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री दौड़ में अरविंद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में खेल विभाग ने ओपन पुरुष वर्ग में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया। 18 से 35 उम्र वर्ग में 30 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस पांच किमी दौड़ में बुडोली के अरविंद प्रथम, चमस्वाड़ा के विचित्र द्वितीय और फाटा के विमल तृतीय रहे। खेल मैदान अगस्त्यमुनि से गंगतल व वापस खेल मैदान तक आयोजित इस दौड़ को बीडीओ सूर्य प्रकाश शाह ने हरी झंडी दिखाई। सीएचसी की डा. गीता ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंट किए। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जेपी संतोषी, खेल प्रशिक्षक दीपक रावत, मनवर सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें