रुद्रप्रयाग। श्रीगणेश रामलीला समिति गुलाबराय की ओर से आयोजित रामलीला के समापन अवसर पर लकी ड्रॉ के कूपन के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें रुद्रप्रयाग के सुमेरपुर निवासी अरविंद बुटोला और श्रीनगर के रुखसार को स्कूटी मिली। द्वितीय पुरस्कार के रूप में रुद्रप्रयाग निवासी नीरज मेहत्ता, जवाड़ी की बसंती देवी और गुलाबराय के प्रदीप देवली को फ्रिज मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार में रुद्रप्रयाग निवासी हिमांशु रावत, शमीम अहमद और यश रस्तोगी को वॉशिंग मशीन मिली है। इसके साथ ही कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए हैं। समिति के संयोजक लक्ष्मण कप्रवान ने विजेताओं को उपहार दिए।