फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बॉर्डर पर तैनात किये सशस्त्र सीमा बल के जवान

विज्ञापन
यूपी बॉर्डर पर तैनात शस्त्र सीमा बल के जवान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रूद्रपुर। लॉकडाउन की तिथि बढ़ते ही यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया है। पुलिस व पीएसी के बाद अब सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। जवानों द्वारा यहां से आने जाने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। सरकार ने 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन की तिथि को बढ़ाकर तीन मई कर दिया है। दूसरे चरण का लॉकडाउन शुरू होते ही बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ गई है। रुद्रपुर से सटे रामपुर बॉर्डर पर 49 बीएन पीलीभीत सशस्त्र सीमा बल के जवान तैनात हो गए हैं। जो यहां से गुजरने वाले हर वाहन और लोगों की तलाशी लेकर पूछताछ कर रहे हैं। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया लॉकडाउन तक सुरक्षा को बढ़ाया गया है। किसी भी बाहरी राज्य के वाहन व लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें