फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चार मार्गों के डामरीकरण की स्वीकृति मिली

Wed, 04 Nov 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के चार मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्यों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इनमें लमगोंडी-देवली-भणिग्राम, बलसुंडी-अखोड़ी, बाड़व मल्ला-कांदी और उनियाणा-रांसी-तलसारी मार्ग शामिल हैं। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इन मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। विधानसभा के गांवों तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा ने कहा कि इन मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें