रुद्रप्रयाग। जिला सेवायोजन कार्यालय के अधीन शिक्षण व मार्गदर्शन केंद्र में टंकण प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने बताया कि नि:शुल्क 6 माह का टंकण प्रशिक्षण जुलाई से दिसंबर तक होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सामान्य ज्ञान, कंम्प्यूटर टंकण, लेखा के बारे में जानकारी देने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट और आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदनपत्र किसी भी कार्य दिवस में सेवायोजन कार्यालय में 30 जून तक जमा किए जा सकते हैं। संवाद