निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने सुमाड़ी व तुनेटा में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर आयोजित फ्लैग मार्च के दौरान पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को निष्पक्ष, भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से कोविड-19 नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने को कहा गया।