फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नदी किनारों से दूर रहने की अपील

Fri, 31 Jul 2026 03:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह अलकनंदा का जलस्तर 627.50 मीटर दर्ज किया गया जबकि इसका खतरे का निशान 627.00 मीटर है। वहीं मंदाकिनी का जलस्तर 626.50 मीटर पहुंच गया है जबकि इसका खतरे का निशान 626.00 मीटर निर्धारित है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा प्रबंधन, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों की ओर से लाउडस्पीकर से लोगों को लगातार नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप नहीं जाने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें