रुद्रप्रयाग। लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण के दौरान काश्तकारों की अधिगृहित नापभूमि का मुआवजा दिया जा रहा है। लोनिवि ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता राकेश प्रकाश नैथानी ने बताया कि पूर्व में राउंलैक-मोहननगर-जग्गीबगवान, एससीएसपी के अंतर्गत अंदरगड्डी धारतोंलियों, बांसवाड़ा-किराई-जलई-गैर-कंडारा, चंद्रापुरी-गुगली-आसौं जयकंडी, मस्तूरा-दिलमी-करोखी मोटर मार्ग सहित ऊखीमठ आंतरिक मार्ग से किमाणा गांव, बांसवाड़ा-बष्टी-बसुकेदार तथा राज्य योजना के अंतर्गत बीरों देवल मोटर मार्ग से अनुसूचित जाति बस्ती तक निर्माणाधीन मार्ग के लिए काश्तकारों की भूमि अधिग्रहित की गई है। काश्तकारों की नाप भूमि का मुआवजा वितरित किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रभावित काश्तकारों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना मुआवजा लेने को कहा।