कोटद्वार। हेड हेरिटेज एकेडमी की अनुष्का नेगी का चयन अंडर-16 राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन पुणे में 27 अक्तूबर से तीन नवंबर तक किया जाएगा। अनुष्का के चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य रूपा माला सिंह और निदेशक कुंवर अजय सिंह ने अनुष्का की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद