रुद्रप्रयाग। जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क कॉपियों का वितरण जारी है। अब तक 17 संकुलों में करीब 70 हजार कॉपियां वितरित की जा चुकी हैं जबकि शेष 10 संकुलों में अगले एक सप्ताह में कॉपियां पहुंचा दी जाएंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि जिले को करीब 1.30 लाख कॉपियां मिली हैं। लगातार बारिश के कारण सभी संकुलों तक कॉपियां नहीं पहुंचाई जा सकीं। मौसम सामान्य होते ही एक सप्ताह में शेष 10 संकुलों में भी कॉपियों का वितरण कर दिया जाएगा। संवाद