फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अंशिका बनीं अनुशासित प्रतिभागी

Wed, 03 Jun 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागी 80 छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कैंप में अनुशासित प्रतिभागी के रूप में अंशिका सेमवाल, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में हनुमंत कुमार, अक्षत और शिवांश भारती को सम्मानित किया गया। साथ ही कनिष्का को सर्वश्रेष्ठ गायिका तथा प्रीति को सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। लोकगीत में ग्रुप नौ, लोकसंगीत में ग्रुप एक, चार्ट प्रतियोगिता में ग्रुप तीन और मतदाता पुनरीक्षण प्रतियोगिता में ग्रुप सात ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में निशा प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय और मोहिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कैंप में सहयोग के लिए 10 सिखलाई के हवलदार हरदीप सिंह का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बबीता उनियाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, हरदीप गिल, प्रदीप कुमार, जिला परियोजना कार्यालय से प्रेरणा रतूड़ी, गोदाम्बरी देवी और ऊषा देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन भगत सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें