फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्रतियोगिता में अंजलि और सिमरन रहे प्रथम

Sun, 01 Mar 2026 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जंतु विज्ञान परिषद की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान स्नातक स्तर पर पर्यावरण में कीटों की भूमिका तथा स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान में महिलाएं विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने मैरी क्यूरी और कल्पना चावला के योगदान का उल्लेख करते हुए विज्ञान में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतियोगिता में पीजी में अंजलि प्रथम, नेहा एवं अंशिका द्वितीय तथा अंजलि सेमवाल और वर्षा तृतीय रहीं। वहीं यूपी स्तर पर सिमरन प्रथम, तमन्ना द्वितीय और लक्की राणा तृतीय रहे। संचालन सिमरन और शुभम ने किया। डॉ. नवीन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि विज्ञान दिवस तार्किक सोच विकसित करने का अवसर है। कार्यक्रम में डॉ. अंजना फरस्वाण, डॉ. सुधीर पेटवाल, डॉ. शिव प्रसाद पुरोहित, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. एलडी गागरी, डॉ. सीताराम नैथानी आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें