फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय के बजाय 18 हजार रुपये वेतन देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पोषण व स्वास्थ्य कार्यक्रम दिवस का आयोजन भी नहीं हुआ। बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में धरना देते हुए वक्ताओं ने कहा कि मांगपूर्ति तक सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान पोषाहार का वितरण भी नहीं हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमा बर्त्वाल का कहना है कि सरकार से लंबे समय से वेतन देने की मांग की जा रही है लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, वे आंदोलनरत रहेंगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रोशनी नौटियाल, संरक्षक संतोषी नेगी, सीमा नेगी, संगीता राणा, दिक्की देवी, आशा, प्रर्मिला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें