उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम विभाग विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री महिला स्वयं समूह सशक्तीकरण योजना में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए समूहों को धनराशि आवंटित की गई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वयं सहायता समूहों को धनराशि के चेक वितरित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि महिलाएं पहाड़ की रीढ़ के साथ ही देश की शक्ति भी हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। जिपं अध्यक्ष ने बताया कि 30 अक्तूबर से उत्तराखंड में घसियारी योजना भी लागू हो रही है। इस मौके पर अगस्त्यमुनि की ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, परियोजना अर्थशास्त्री एमएस नेगी, मीना भट्ट, देवेश्वरी देवी, अनीता पंवार, सरिता देवी, किशन सिंह रावत, रमेश चंद्र, वीके गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद