फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग की टीम के साथ भेदभाव का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर एवं माध्यमिक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 कबड्डी मुकाबलों के दौरान रेफरी के निर्णयों को लेकर विवाद हुआ। खेल के दौरान उपस्थित रहे अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने रुद्रप्रयाग की टीम के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि रुद्रप्रयाग की टीम के खिलाड़ियों को कम अंक दिए गए। वहीं नौ जिलों की टीमों ने भी निर्णायकों के फैसलों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले रुद्रपुर से आई टीम के खिलाड़ियों और शिक्षकों को भी कथित गलत निर्णयों के विरोध में मैदान पर बैठना पड़ा। आरोप है कि विरोध जताने पर छात्रों और शिक्षकों के साथ हाथापाई की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों के बचाव के लिए संदीप रावत, नीलम बिष्ट, दीपेंद्र बिष्ट, रणबीर सिंधवाल, सूरज जग्गी और दिगंबर मौके पर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें