फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ में यूट्यूबर से मारपीट का आरोप

Wed, 14 Oct 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ/फाटा। केदारनाथ धाम में एक यूट्यूबर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस को दी तहरीर में यूट्यूबर दिनेश सिंह ने ललित महाराज पर डंडे से हमला करने का आरोप लगाया। कहा कि हमले से उनके हाथों में चोटें आई हैं। केदारनाथ चौकी प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि तहरीर में बताया गया कि बुधवार सुबह दिनेश सिंह केदारनाथ धाम में वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान ललित महाराज ने उनसे मारपीट की है। तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से केदारनाथ धाम की गरिमा प्रभावित होती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग सुरेश बलूनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें