भाजपा नेता व पूर्व दायित्वधारी अजेंद्र अजय ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ भ्रमण को लेकर कांग्रेस परंपराओं के उल्लंघन की बात कर रही है। उन्हें वो बात याद नहीं जब आपदा के बाद तत्कालीन बीकेटीसी अध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जूते पहनकर मंदिर के गर्भगृह में गए थे। पीएम मोदी ने कुछ गलत नहीं किया है। जहां तक गर्भगृह की पूजा के लाइव प्रसारण की बात है तो यह विश्व पटल के लिए भारतवर्ष की धार्मिक आस्था का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उत्तराखंड में अपनी गिरती साख की चिंता है। इस कारण उनके नेता अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं। संवाद