फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कृषि मंत्री ने मनसूना गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sat, 28 Sep 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने मद्महेश्वर घाटी के मनसूना में आयोजित जनता दरबार एवं बहुद्देशीय शिविर में जन समस्याएं सुनीं। शिविर आधी अधूरी जानकारियों के साथ पहुंचे लोनिवि के अधिकारियों को मंत्री ने कड़ी फटकार भी लगाई। इस मौके पर आईं 25 शिकायतों में से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।



राजकीय इंटर कालेज मनसूना के परिसर में आयोजित जनता दरबार एवं बहुउद्देशीय शिविर में प्रधान गैड़ राजेश्वरी देवी व प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा ने बष्टी तोक को यातायात से जोडऩे, माणिक लाल ने जंगली जानवरों द्वारा काश्तकारों की फसलों को नुकसान पहुंचाने, संध्या देवी ने बरसात के समय क्षतिग्रस्त मकान का उचित मुआवजा देने, प्रधान राऊलैंक कमलेन्द्र नेगी ने राऊलैंक-कालीशिला पैदल मार्ग की मरम्मत करने तथा गांव के अन्य तोको को मेरा गांव, मेरी सड़क से जोडऩे की मांग की। इसमें बलराम आर्य, मदन भटट्, मनवर सिंह नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, प्रधान बुरूवा सरोज भटट् तथा मदन राणा ने विभिन्न शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव के गरीब, किसान व मातृशक्ति की समस्याओं का उनके क्षेत्र में जाकर समाधान करना है। पूर्व विधायक/भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बाल विकास विभाग ने आठ महिलाओं को मुख्यमंत्री लखपति दीदी किट वितरित किए। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री दलवीर नेगी, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक रघुवीर कंडारी, राज्य महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसुइया प्रसाद भटट्, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार संघ ऊखीमठ अध्यक्ष राजीव भट्ट समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें