रुद्रप्रयाग। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली पांच से 23 अक्तूबर तक रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में होगी। रुद्रप्रयाग जिले के अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 18 अक्तूबर को होगी। रैली में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने एक से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन पास किया हो। अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र में दी गई तिथि और समय पर मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन ने अभ्यर्थियों को दलालों और एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता के आधार पर होगी। संवाद