फोटो-
चोपता। तुंगनाथ मार्ग को लेकर मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ संघर्ष समिति का आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक सड़क का काम शुरू नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी, सचिव वासुदेव नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सहसचिव अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी, विनोद बिष्ट, रमेश थपलियाल और जितेन्द्र शाह आदि शामिल थे। संवाद