फोटो
चोपता। तुंगनाथ मार्ग निर्माण के लिए मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। रविवार को नौवें दिन भी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व जिला पंचायत सारी रविन्द्र सिंह जग्गी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस सड़क का बनना जरूरी है। वहीं आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर अध्यक्ष राकेश नेगी, सचिव वासुदेव नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सहसचिव अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी, विनोद बिष्ट, विशाल नेगी आदि मौजूद थे। संवाद