अगस्त्यमुनि। अगस्त्य मुनि महाराज की दिवारा यात्रा के दौरान क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने के लिए मिल रहा है। शुक्रवार को डोली ग्राम बोरा, दुर्गाधार, चोपता से होते हुए मयकोटी गांव पहुंची। डोली का भक्तों ने ढोल-दमाऊं, जयकारों और मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया और मुनि महाराज से सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित अनिल बेंजवाल, सुनील बेंजवाल एवं पंडित भूपेंद्र बेंजवाल ने बताया कि मुनि महाराज की डोली भक्तों का कुशलक्षेम पूछकर उनकी समस्याओं का निवारण करती है। डोली यात्रा में धर्मेंद्र रावत, संजय नेगी, अखिलेश गुंसाई, नितिन रावत आदि शामिल रहे। संवाद