फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्रशिक्षण के बाद 35 ग्रामीणों ने शुरू किया ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन

Sun, 01 Nov 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण से जिले के 35 ग्रामीण स्वरोजगार से जुड़ गए हैं। 30 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने गांवों में ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन शुरू कर दिया है। प्रशिक्षण के बाद संदीप (तुलंगा), उदय प्रताप (कुमोली), पवन पोखरियाल (छतोड़ा) और रमेश सिंह (नवासू) सहित अन्य प्रशिक्षार्थी मशरूम उत्पादन कर रहे हैं। उत्पादित मशरूम की स्थानीय बाजार में मांग भी मिल रही है। इससे ग्रामीणों को गांव में ही स्वरोजगार और आय का अवसर मिल रहा है। एसबीआई आरसेटी के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्रशिक्षण देने के साथ ही युवाओं को सफल उद्यमी बनाना है। प्रशिक्षण के बाद भी संस्थान स्वरोजगार स्थापित करने, बाजार की जानकारी और बैंक ऋण संबंधी मार्गदर्शन में सहयोग करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें