गुप्तकाशी। बदरीनाथ दर्शन के बाद इन दिनों श्रद्धालु गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गुप्तकाशी को छोटा केदार भी कहा जाता है। बुधवार को दिल्ली से आए छह सदस्यीय दल ने भी बदरीनाथ यात्रा के बाद गुप्तकाशी पहुंचकर विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। दल के सदस्यों में शामिल इविनोद कुमार, प्रमोद व विष्णु ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि गुप्तकाशी का धार्मिक महत्व केदारनाथ के समान ही है इसलिए हम यहां दर्शन के लिए आए हैं। विश्वनाथ मंदिर के प्रबंधक भगवती प्रसाद सेमवाल ने बताया सदियों से केदारनाथ जाने वाले यात्री पहले गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते आए हैं। आज भी जो श्रद्धालु ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक नहीं जा पाते वे यहां पूजा-अर्चना कर केदारनाथ दर्शन का पुण्य प्राप्त करते हैं। संवाद