फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने से प्रभावित परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना में कई प्रभावितों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। कहना है कि प्रशासन व विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें आश्वासन दिए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में रैंतोली से केदारनाथ तिराहे तक कई भवन व दुकानों को चिहिृृत कर पूर्व में ही तोड़ दिया गया था, लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कई प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। प्रभावित अमिताभ काला, अनिल नौटियाल आदि का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना में भवन व दुकान टूटने का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इधर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने बताया कि ऑलवेदर रोड परियोजना में छूटे प्रभावितों को मुआवजे वितरण शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें