फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलवाड़ा में पंप पर डीजल और पेट्रोल में मिली मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने तिलवाड़ा में संचालित पेट्रोप पंप की जांच की जिसमें पेट्रो पदार्थों में मिलावट मिली। इस पर डीएसओ ने संबंधित संचालक को कड़ी फटकार लगाई और दोबारा ऐसी हरकत करने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीएम मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप में डीजल, मिलावट की शिकायत सही पाई गई है। जिलाधिकारी ने सभी पेट्रो पंप संचालकों और यात्रा से जुड़े अन्य कारोबारियों से ईमानदारी से कारोबार करने और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि अब मानसून सीजन के गिनती के दिन रह गए हैं, जिसके बाद यात्रा में पुन: यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसलिए, राजमार्ग से लेकर यात्रामार्ग और केदारनाथ में यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मुहैया हों, इसके लिए विभाग तैयार रहें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर संचालित पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल का भंडार रखने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें