फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एडीएम ने किया केदारनाथ हाईवे का निरीक्षण

Sat, 20 Jun 2026 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही भूमि और भवन अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नाला, नारायणकोटी और भेतसेम गांव का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिग्रहण क्षेत्र, प्रभावित भवनों और भूमि का जायजा लिया। वहीं संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अधिग्रहण प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी पूर्ण करने को कहा। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। साथ ही राजस्व और एनएच अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें