फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एडीएम ने एसटीपी तिलवाड़ा का किया निरीक्षण

Fri, 30 Jan 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य संपादन की स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तिलवाड़ा क्षेत्र में सीवेज प्रबंधन की दृष्टि से यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण एवं बेहतर स्वच्छता व्यवस्था का लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें