फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जूनियर वर्ग में आदित्य व सीनियर वर्ग में मौलिक रहे अव्वल

Sun, 16 Feb 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में साइंस एंड टेक्नोलॉजी नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस और यूकास्ट के सहयोग से राष्ट्रीय गणित दिवस पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आनंदमणि सेमवाल, अति विशिष्ट अतिथि प्रेमलाल सेमवाल और सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने किया। इस मौके पर ऊखीमठ ब्लॉक के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शन के आधार पर जूनियर वर्ग में जीआईसी नारायणकोटी के छात्र आदित्य और सीनियर वर्ग में मौलिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला कार्यक्रम प्रमुख दिनेश चंद्र थपलियाल, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रमुख हर्षवर्धन शुक्ला ने छात्रों को गणित विषय की बारीकियों के बारे में बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान के तहत भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा रितिका रावत ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक महावीर रावत, कार्यक्रम अध्यक्ष सुबोध सेमवाल, लखपत सिंह राणा, आशीष रावत, मनमोहन चमोला, रमेश सती, सुभाष सेमवाल, अरविंद गैरोला समेत अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें