I
IIघंघासू-बांगर क्षेत्र में दूरस्थ राजकीय जूनियर हाईस्कूल भुनालगांव दो शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने विद्यालय में एक और शिक्षक की तैनाती की मांग की है। अभिभावक योगंबर सिंह बैरवाण, पीएस नेगी, आरएस नेगी, एसएस नेगी का कहना कि वर्तमान सत्र में विद्यालय में 45 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में बीते वर्ष जुलाई तक तीन शिक्षक तैनात थे, जिसमें दो का तबादला हो गया था। जिस कारण यहां एक ही शिक्षक रह गया था। विभाग द्वारा एक और शिक्षक की तैनाती की गई है, लेकिन विभागीय कामकाज अधिक होने के कारण पठन-पाठन का जिम्मा एक ही शिक्षक निभा रहा है।I