फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नालियों में गंदा पानी छोड़ा तो होगी कार्रवाई

Tue, 21 Jul 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुप्तकाशी, नारायणकोटी और फाटा सहित विभिन्न स्थानों पर नालियों (कवर ड्रेनों) में शौचालय व गंदा पानी बहाने वालों के खिलाफ एनएच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को गुप्तकाशी और कुंड के पास ब्लॉक नालियों की सफाई कराई गई। इस दौरान एनएच विभाग ने व्यापारियों और भवन स्वामियों को एक सप्ताह में अवैध पाइपलाइनें और निकास स्वयं हटाने के निर्देश दिए हैं। एनएच अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि नालियों में गंदा पानी छोड़ने से जलभराव और गंदगी फैल रही है। एक हफ्ते बाद निरीक्षण किया जाएगा। यदि अवैध कनेक्शन पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी व दंडात्मक कार्रवाई होगी। विभाग की ओर से गुप्तकाशी से फाटा तक अनाउंसमेंट कराकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें