रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज कंडाली में विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन देने के साथ वन्यजीव सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जखोली उप वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पंत ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों, कॅरिअर के विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और इसके प्रभाव को कम करने के उपाय भी बताए गए। इस दौरान विद्यालय भवन, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह बिष्ट ने भी विचार रखे। संवाद