ऊखीमठ। मंडाण सांस्कृतिक ग्रुप केदारघाटी के संस्थापक आचार्य कृष्णानंद नौटियाल को पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ ने विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किया है। पश्चिम दिल्ली में हुए समारोह में नौटियाल सहित देश-विदेश के 50 से अधिक शोधकर्ताओं को उपाधि से नवाजा गया। आचार्य कृष्णानंद नौटियाल ने देश के विभिन्न शहरों में होने वाले मेले, महोत्सव और पांडव लीला में स्वरचित महाभारतकालीन चक्रव्यूह, कमलव्यूह, मकरव्यूह, विंदूव्यूह, गैंडा-कौथिग का मंचन भी किया है। उनकी इस उपलब्धि पर केदारनाथ विस की विधायक आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अमरदेई शाह, पूर्व विधायक मनोज रावत, निवर्तमान प्रमुख श्वेता पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी ने उन्हें बधाई दी। संवाद