फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलणी में लाखों की चोरी करने वाला आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पूर्व जिला मुख्यालय के बेलणी में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कुछ नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा बीते शुक्रवार रात्रि को शौकत अली, निवासी ग्राम कोटा, थाना व तहसील गुंदो, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर, जो चमोली जिले के पिलंग में मोबाइल टावर पर काम कर रहा था, को दो माह पूर्व बेलणी में हुई लाखों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर नौ हजार रुपये भी बरामद किए गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर में वह रुद्रप्रयाग के कमेड़ा में टावर पर काम कर रहे थे। 17 अक्तूबर को उसने अपने साथी जावेद अहमद बट्ट ऊर्फ मेराजुद्दीन, निवासी गुडेका के साथ मिलकर बेलणी स्थित आवासीय घर का ताला तोड़कर अंदर रखे लाखों के गहने व नकदी चोरी की। इसके बाद वे दोनों कमेड़ा लौट गए थे। 18 अक्तूबर को मेराजुद्दीन जम्मू-कश्मीर चला गया था। जबकि वह, टावर पर काम करने के लिए पिलंग चला गया। पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली ने बताया कि इस चोर गिरोह के द्वारा ही रुद्रप्रयाग, चमोली और श्रीनगर में कई चोरियां की जा चुकी हैं। पुलिस टीम में एसएसआई कुमाईं के साथ कांस्टेबल अभिषेक कुमार व कुलदीप सिंह भी शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें