रुद्रप्रयाग। अतुल मॉडल पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज तिलवाड़ा के छात्र अभिनव तरवाड़ा ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 में तृतीय स्थान हासिल किया है। पौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद में खुशी का माहौल है। अभिनव की सफलता में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक पीसी भट्ट का मार्गदर्शन और प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। प्रधानाचार्य ललित मोहन रावत ने अभिनव को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिनव राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे। संवाद