फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में आरती बिष्ट अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पांच स्कूलों के 75 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिपं सदस्य शीला रावत ने किया। मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रा आरती बिष्ट ने प्रथम, कोमल कठैत ने द्वितीय और वैष्णवी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि के साथ प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी व कलश के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल ने नगद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल, कविता जुगरान, अभिलाषा पंवार, अरविंद प्रसाद, अनूप सेमवाल, अंजू बिष्ट, शशि प्रसाद पुरोहित, विपिन झिक्वांण, विजय शर्मा, सुरेश शर्मा, शोभा डोभाल, बीएस जेठुड़ी, निशा, प्रीति आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें