फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: युवा सम्मेलन व खेलकूद प्रतियोगिता हुई

Sun, 13 Sep 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड शाखा ऊखीमठ का युवा सम्मेलन प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में खो-खो, ताला चाबी, जलेबी दौड़, रस्साकशी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इस अवसर पर युवाओं में बढ़ती नशे के प्रवृत्ति पर रोक लगाने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर खंड संघ चालक दलवीर पुजारी, जिला कारवां शैलेंद्र गौड़, जिला पर्यावरण प्रमुख सुरेंद्र दत्त नौटियाल, खंड कारवां आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का सबसे अधिक आकर्षक रस्साकशी रहा। प्रतियोगिताओं में महाराणा प्रताप दल ने प्रथम, भगत सिंह दल ने द्वितीय, शिवाजी दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और चंद्रशेखर आजाद दल को चतुर्थ स्थान मिला। युवा सम्मेलन में करीब 150 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें