जखोली में मयाली के पास आग से धधकता जंगल - संवाद
जंगलों में आग लगाने की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार
जखोली। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत दक्षिणी जखोली रेंज के जंगलों में अचानक आग लग गई। मयाली क्षेत्र के आसपास असामाजिक तत्वों की ओर से बार-बार आग लगाने की घटना के बाद वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जंगलों में जानबूझकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और यह इनाम योजना इस वर्ष के पूरे फायर सीजन तक प्रभावी रहेगी। इधर बारिश न होने के कारण जंगलों में गिरी चीड़ की पत्तियां (पिरुल) बारूद का काम कर रही हैं। जंगलों में आग लगने से जंगलों से उठने वाले धुएं से स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं। संवाद