फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई

Mon, 16 Nov 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। एमएल पब्लिक स्कूल नाला में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप सेमवाल ने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। बैठक में अभिभावकों ने गणित विषय में अतिरिक्त अभ्यास, कंप्यूटर की नियमित कक्षाएं, विद्यार्थियों का अनुशासन, परिवहन व्यवस्था, गृहकार्य, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर बनाने संबंधी सुझाव दिए। बैठक की अध्यक्षता पीटीए अध्यक्ष चंद्रशेखर गैरोला ने की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक केके श्रीवास्तव, प्रबंधक एपी. सेमवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें