फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तुंगनाथ से इंडिया गेट तक मैराथन से दिया हिमालय बचाने का संदेश

Mon, 09 Nov 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। हिमालय, बुग्यालों, वनों और जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश लेकर तुंगनाथ से शुरू हुई तुंगनाथ मैराथन इंडिया गेट तक पहुंचकर संपन्न हुई। अभियान में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के वेदपाठी एवं पुजारी अभिषेक मैठाणी ने सहयोगियों के साथ भागीदारी की। इस दौरान मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर बलिदानियों को नमन किया गया। साथ ही रुद्राक्ष का पौधा रोपकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। अभियान का उद्देश्य हिमालय की धरोहर, पवित्र बुग्यालों, वनों, जलस्रोतों और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। यह पहल शहीद अमृता देवी और पर्यावरण संरक्षण के लिए बलिदान देने वाले 363 लोगों के त्याग से प्रेरित रही। अभिषेक मैठाणी ने कहा कि हिमालय के संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें