फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वन एवं ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ज्ञापन दिया

Fri, 03 Jul 2026 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। हरियाली कांठा मंदिर जीर्णोद्धार समिति ने मंदिर के पुनर्निर्माण व विकास कार्यों की मांग के संबंध में शुक्रवार को वन एवं ऊर्जा निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने और बिजली नहीं होने से मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। समिति ने प्रभागीय वनाधिकारी से कोदिमा से हरियाली कांठा मंदिर तक वन क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग की सफाई और मरम्मत कर उसे आवागमन योग्य बनाने की मांग की। वहीं ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मंदिर परिसर तक बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने और इसके लिए शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने का अनुरोध किया। समिति के प्रदेश महामंत्री राकेश मोहन ने बताया कि दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है। इस दौरान लीला बिष्ट, पुष्कर चौधरी, हनुमंत बिष्ट, रमेश चौधरी और बलभद्र प्रसाद सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें