फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 31 को नगर में निकाली जाएगी भव्य राम रथ शोभा यात्रा

Sun, 28 Dec 2025 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एकल अभियान अंचल रुद्रप्रयाग की ओर से 31 दिसंबर को नगर में भव्य राम रथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में एकल अभियान भाग गढ़वाल कार्यालय रुद्रप्रयाग में बैठक की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित की जा रही है। राम रथ शोभा यात्रा 31 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे पेट्रोल पंप रुद्रप्रयाग से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुलाबराय हनुमान मंदिर में संपन्न होगी। बैठक में भाग गढ़वाल के अध्यक्ष कालिका प्रसाद सेमवाल, अंचल अध्यक्ष चंद्र मोहन सेमवाल, संरक्षक विजय कप्रवाण, उपाध्यक्ष शीला रावत, हरीश सिंह बिष्ट, प्रवीण सेमवाल, उमेश भट्ट, रथ प्रभारी मोहित, पूजा रावत, विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें