फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राम मंदिर की भव्य रथ शोभायात्रा निकाली

Wed, 31 Dec 2025 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर जिला मुख्यालय में एकल अभियान अंचल रुद्रप्रयाग की ओर से राम मंदिर की भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार होते हुए गुलाबराय मैदान तक निकली। इस दौरान लोगों ने प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के बाल स्वरूप के दर्शन किए। शोभायात्रा में रुद्रप्रयाग विधानसभा विधायक भरत सिंह चौधरी, अभियान के उपाध्यक्ष महंत शिवानंद गिरि समेत बड़ी संख्या में महिलाओं और राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। मुख्य अतिथि भरत सिंह चौधरी ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में भाग अध्यक्ष कालिका प्रसाद सेमवाल, भाग उपाध्यक्ष शीला रावत, भाग समिति सचिव संतोष मेवाल, संरक्षक विजय, अंचल अध्यक्ष चंद्र मोहन सेमवाल, भाग कार्यालय प्रमुख उमेश भट्ट, भाग रथ योजना प्रमुख मोहित, अंचल अभियान प्रमुख पूजा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें